Creative Teachers |
| Posted: 31 May 2015 11:04 AM PDT |
| Posted: 30 May 2015 08:53 PM PDT रंगों की दृष्टि (कलर विज़न) को समझाने के लिए नीचे सिमुलेशन दिया गया है। हम जानते हैं कि श्वेत प्रकाश 7 रंगों के प्रकाश से मिलकर बना होता है।ये 7 रंग क्रमानुसार "बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी, लाल" होते हैं। जिन्हें संक्षेप में "बैंनीआहपीनाला या VIBGYOR" कहा जाता है।1. दायीं ओर सफ़ेद और पीले बल्ब बने हैं। सबसे पहले सफ़ेद बल्ब को क्लिक करें टोर्च पर दिए गए लाल बिंदु को क्लिक करें, आप पाएंगे कि टोर्च से श्वेत प्रकाश निकलता है जो हमारी आंख में पहुँचता है और मस्तिष्क को श्वेत रंग का संवेदन होता है।2. दायीं ओर सबसे नीचे Filter Color के पास लगे स्टैंड पर क्लिक करके आँख के सामने एक फ़िल्टर कांच लगाएं। इस फ़िल्टर का रंग निर्धारित करें। माना की आपने नीला रंग सेट किया तो टोर्च से निकलने वाले श्वेत प्रकाश में से नीले को तो यह फ़िल्टर पार होने देगा किन्तु शेष रंगों को अवशोषित कर लेगा जिससे हमारी आंख में केवल नीले रंग का प्रकाश पहुंचेगा जिससे मस्तिष्क को नीले रंग का संवेदन होगा। इसी प्रकार से फ़िल्टर के रंगों को बदल कर देखें।3. टोर्च के नीचे बने 2 बॉक्स में दूसरे बॉक्स को क्लिक करने पर प्रकाश किरणों की जगह बिन्दुओं के रूप में प्रकाश कण 'फोटोन' जाते हुए दिखाई देंगे। अलग अलग रंग के कण अलग अलग रंग के प्रकाश के फोटोनों को प्रदर्शित करते है।4. अब बायीं ओर दिए गए पीले बल्ब को क्लिक करके बल्ब के रंग को बदलें। पीले रंग के बल्ब से पीला प्रकाश निकलता है जो पीले फ़िल्टर से बाहर निकल जायेगा तथा मस्तिष्क को पीले रंग का संवेदन होता है।फ़िल्टर का रंग बदल कर नीला कर देने आप पाएंगे कि पीला प्रकाश नीले फ़िल्टर से अवशोषित हो जायेगा और आँख में कोई प्रकाश नहीं पहुंचेगा तथा मस्तिष्क को काले रंग का संवेदन होता है। इसी तरह फ़िल्टर एवं बल्ब का रंग बदल कर दोहराएँ।आप पाएंगे की फ़िल्टर एवं प्रकाश का रंग समान होने पर हमें उस रंग का संवेदन होता है अन्यथा काले रंग का।प्राथमिक रंग-प्रकाश के 3 प्राथमिक रंग होते हैं-1. लाल (RED) 2. हरा (GREEN) 3. नीला (BLUE)इन्हें RGB से व्यक्त करते हैं। इन तीन रंगों के प्रकाश से मिलकर ही अन्य रंग बनते हैं।द्वितीयक रंग-प्रकाश के तीन द्वितीयक रंग होते हैं-1. पीला (YELLOW) 2. मेजेंटा (Magenta) 3. (CYAN) सियान |
| आवेश के कारण विद्युत् क्षेत्र का एनीमेशन Posted: 30 May 2015 06:49 PM PDT बायीं ओर दिए गए 1nC (1 नेनो कूलाम आवेश को माउस से पकड़ कर बीच में लाये और सबसे नीचे के बॉक्स में दिए गए Show E-field को क्लिक करें| आपको एक धन आवेश के चरों ओर विद्युत् क्षेत्र रेखाएं बनती हुई दिखाई देंगी| इसी प्रकार एक और धन आवेश को इससे कुछ दूरी पर रखें तथा देखें कि दो धन आवेशों से विद्युत् क्षेत्र रेखाएं किस प्रकार की होगी| है ना मज़ेदार !! कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी सिमुलेशन है| अपने विद्यार्थियों को भी करके सीखने का मौका दें| |
| You are subscribed to email updates from Creative Teachers सृजनशील शिक्षक To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google Inc., 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
0 comments:
Post a Comment