janta ka mnch janta ke liye

janta ka mnch janta ke liye


कुछ अच्छे वचन

Posted: 13 Apr 2015 10:18 AM PDT

आग लगी थी. . मेरे घर को
किसी सच्चे
दोस्त ने पूछा -:"क्या बचा है. . ? ?".
मैने कहा -: "मैं बच गया हूँ. . ! !".
उसने गले लगाकर कहा -:
"फिर जला ही क्या है।"

एक बुजुर्ग से किसी ने पूछा "जब भगवान के भजन सुनने में बैठते है तो जल्दी नींद आ जाती है और जब कोई महफिल की दुनिया या कोई सगींत (D J) का कार्यक्रम हो तो सारी रात नींद नहीं आती"ऐसा क्यूँ...?
बुजुर्ग ने बड़ा ही खूबसूरत जवाब दिया:- "नींद हमेशा फूलों की सेज पर आती है
काँटो के बिस्तर पर नहीं...

अपनी कीमत उतनी रखिए,
जो अदा हो सके !
अगर अनमोल हो गए तो,
तन्हा हो जाओगे..!
खेल ताश का हो या ज़िन्दगी का,
अपना इक्का तभी दिखाना जब सामने
वाला बादशाह निकाले..

मिट्टी में ही होती है .............
.........पकड़ मजबूत पैरों की।..
संगमरमर पर अक्सर मैंने
           लोगो को फिसलते देखा है!!

कोई तो लिखता होगा इन कागज़ के ज़र्रों और इन पत्थरों का नसीब,
वरना यह मुमकिन नहीं कि कोई पत्थर ठोकर खाए,और कोई भगवान हो जाए....
कोई कागज़ रद्दी बन जाए तो कोई कागज़ गीता या कुरआन हो जाए...!

बोलने से पहले
लफ्ज इंसान के
गुलाम होते है...
लेकिन बोलने के
बाद इंसान लफ्ज
का गुलाम बन जाता
है....!

पक्के हुए फल की तीन पहचान होती है। एक तो वह नर्म हो जाता है दूसरे वह मीठा हो जाता है तीसरे उसका रंग बदल जाता है।

इसी तरह से परिपक्व व्यक्ति की भी तीन पहचान होती है पहली उसमें नम्रता होती है दूसरे उसकी वाणी मे मिठास होता है और तीसरे उसके चेहरे पर आत्मविश्वास का रंग होता है।

ख़ुदा तूने तो लाखों की तकदीर संवारी है...
मुझे दिलासा तो दे, के अब मेरी बारी है...!

चुटकुले ( राजू: पत्नी को बेगम क्यूं कहते है?)

Posted: 13 Apr 2015 07:44 AM PDT

हस हस के पागल हो जाओगे
राजू: पत्नी को बेगम क्यूं कहते है?
बीरू: क्यूंकि शादी के बाद सारे गम पति के और पत्नी तो बे-गम हो जाती है.

टीचर : राजू तुम किस लिए कॉलेज आते हो.
छात्र : विद्या के लिए सर.
टीचर: तो आज तुम सो क्यों रहे हो.
छात्र: आज विद्या नहीं आई है सर.

किडनैपर: तेरी बीवी मेरे कब्जे में है, सबूत के तौर पर दो अंगुली भेज रहा हूं.
संता: सबूत पक्का नहीं है, मुंडी भेज मुंडी.

एक आदमी: भैया बाल छोटे कर दो.
नाई : कितने छोटे कर दूं साहब?
आदमी : इतने कर दो कि बीबी के हाथो में ना आ सकें.

दादा (पोते से)- तेरी टीचर आ रही है, जा छुप जा.
पोता- पहले आप छुप जाओ, आपकी मौत के बहाने मैंने दो हफ्ते की छुट्टी ले रखी है.

शराबी (डॉक्टर से) - आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर - हां क्यों नही.
शराबी - तो पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है प्लीज छुड़वा दो.

डॉक्टर - आपके तीन दांत कैसे टूट गए ?
मरीज - पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी.
डॉक्टर - तो खाने से इनकार कर देते !
मरीज – जी, वही तो किया था … !!!

मरीज: मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं!
डाक्टर : सारी रात धूप में बैठो ठीक हो जाओगे!

डॉक्टर: अब आप खतरे से बहार है, फिर भी आप ईतना डर क्यों रहे हैं.

मरीज: जिस ट्रक से मेरा दुर्घटना हुआ था उसपे लिखा था - जिंदगी रही तो फिर मिलेंग

पत्नी: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?
पति: शाहजहां से भी ज्यादा.
पत्नी: मेरे मरने के बाद ताजमहल बनाओगे.
पति: मैं तो प्लॉट ले भी चुका हूं पगली देर तो तू ही कर रही है।

मनू: घर के सभी कीमती सामान छुपा कर रख दो मेरे दोस्त पार्टी करने आ रहे हैं
पत्नीः क्यों तुम्हारे दोस्त चोर हैं जो सामान चुरा लेंगे.
मनू: नहीं, पहचान लेंगे.

0 comments:

Post a Comment